गोड्डा, मार्च 25 -- महागामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में बीते मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा की अगुवाई में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के लिए क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला आपूर्ति कार्यालय के लिपिक दिनकर कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, संजीव कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विक्रेता नियंत्रण आदेश 2024, गोदाम प्रबंधन, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण और विभागीय योजनाओं के संचालन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी दुकानों पर प्रतिदिन सूचना पट्ट अपडेट रखें और वितरण पंजी, स्टॉक रजिस्टर व भंडारण की स्थिति को नियमित रूप से संधारित करें। साथ ही लाभुकों को निर्धारित माप के अनुसार ही अनाज वितरण सुनिश्चित करने और क...