साहिबगंज, अगस्त 6 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुभाष कुमार की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: प्रखंड कार्यालय सभागार में पीडीएस दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठकबैठक की प्रमुख बातें बैठक में खाद्यान्न वितरण की स्थिति, ई-केवाईसी, समय पर राशन वितरण, लाभुकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा सरकार के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। एमओ सुभाष कुमार ने सभी पीडीएस दुकानदारों को निर्धारित समय पर पारदर्शिता के साथ राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र लाभुक को बिना किसी भेदभाव के समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता या लाप...