जामताड़ा, जनवरी 3 -- पीडीएस दुकानदारों के बीच 04 जी ई-पॉश मशीन का हुआ वितरण नारायणपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय नारायणपुर में शनिवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदारों के बीच 04 जी ई-पॉश मशीन का वितरण किया गया। इस अवसर पर कंपनी समन्वयक प्रदीप कुमार ने पुरानी मशीनें जमा करने के बाद नई 04 जी ई-पाश मशीनें दुकानदारों को सौंपीं। जानकारी के अनुसार, बीते 02 जनवरी को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जामताड़ा में इस योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद चिन्हित दुकानदारों के बीच मशीनें वितरित की जा रही हैं। ताकि पीडीएस संचालन में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ सके। इस मौके पर तरणी पोद्दार, सफरूद्दीन अंसारी, कविता पांडेय, मनोज रजक, प्रकाश वर्मा, कार्तिक दत्ता और तेजाउल अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.