देवघर, जनवरी 21 -- पाथरोल,प्रतिनिधि। करौं प्रखंड पीडीएस डीलर संघ ने बुधवार को स्थानीय एक भवन में बैठक कर सरकार से मानदेय राशि भुगतान की मांग की। बैठक की अध्यक्षता कामदेव प्रसाद राय ने किया। पीडीएस डीलरों ने कहा की वे लोग समाज के सबसे गरीब लोगों का सेवा करते हैं। राशन वितरण में कई लोगों से काम लेना पड़ता है। जिसका भुगतान भी राशन डीलरों को ही करना पड़ता है। इसे लेकर एक मांग पत्र झारखंड सरकार को भेजा गया है। इस अवसर पर बैठक में सुरेश चौधरी, सीताराम राय, किशोर कुमार सिंह, शमसुल, शंकर महतो, दिलीप कुमार दास समेत दर्जनों डीलर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...