गुमला, अप्रैल 16 -- गुमला संवाददाता। गुमला प्रखंड सभागार में बुधवार को पीडीएस डीलरों के केपीआई डेटा और आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने की,जबकि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संगीता केरकेट्टा एवं बीडीओ अशोक चोपड़ा उपस्थित रहे। बैठक में पिछले दो माह से केपीआई डेटा जमा नहीं करने वाले डीलरों पर कड़ी नाराजगी जताई गई। उन्हें अंतिम अवसर देते हुए दो दिनों के भीतर हर हाल में डेटा जमा करने का निर्देश दिया गया। चेतावनी दी गई कि तय समयसीमा का पालन नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।साथ ही आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने और लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके। बैठक से अनुपस्थित रहने वाले डीलरों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.