जामताड़ा, जनवरी 2 -- जामताड़ा। राज्य की जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में झारखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को जामताड़ा नगर भवन, दुलाडीह में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने फोरजी नेटवर्क आधारित ई-पॉस मशीन वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिले के 639 पीडीएस डीलरों के बीच नई मशीनों का वितरण किया गया। मौके पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य की कुल 25 हजार 428 पीडीएस दुकानों को फोरजी नेटवर्क आधारित ई-पॉस मशीन से जोड़ा जा रहा है। जिसकी शुरुआत जामताड़ा से की गई है। उन्होंने बताया कि डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान को जल्द निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह व्यवस्था पहले ही लागू हो जा...