सासाराम, जून 1 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार ग्रामीण बैंक गोराड़ी शाखा के बकायेदार ऋणियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष वसूली अभियान के तहत सोमवार को गोराड़ी पुलिस ने पीडीआर एक्ट के तहत तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्रिय शाखा के क्षेत्रीय अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि गोराड़ी थाना के सहयोग से पीडीआर एक्ट के तहत निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आधार पर गोरख पारसी निवासी मनोज कुमार पांडेय पिता ज्वाला पांडेय, धवनी निवासी गोखुल सिंह पिता ज्वाला सिंह व देनारी निवासी परमहंस दूबे पिता स्व. राम नगीना दूबे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बताया कि यह कार्रवाई जिला नीलाम पत्र कार्यालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...