नई दिल्ली, जून 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।बसपा सुप्रीमो मायावती ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी के मामले को लेकर सरकार को घेरा है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि चढ़ावे में हेराफेरी का मामला बहुत गंभीर और चिंतनीय है। उन्होंने सरकार से हेराफेरी रोकने के पुख्ता प्रबंध किए जाने के साथ ही मामले को जल्द सुलझाए जाने की मांग की है।बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर लिखा कि इस प्रकरण में शामिल लोग कतई बख्शे नहीं जाने चाहिए, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि अब यहां मंदिर में श्रद्धा के चढ़ावे आदि में आगे कोई भी शिकायत न आए, इसके लिए देश के अन्य विख्यात व प्रसिद्ध मंदिरों में चढ़ावे के हिसाब-किताब के लिए जो व्यवस्था लागू है, उसे अयोध्या में भी लागू किया जाए। यह भी पढ़ें- चढ़ावे में हेराफेरी रोकने के हो पुख्ता प्रबं...