कन्नौज, अप्रैल 7 -- महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्नौज के निर्देशानुसार 7 अप्रैल को जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश कुशवाहा ने ग्रेसीगंज निवासी मृतक अल्ताफ खान तथा गणेश चौधरी क्षेत्र निवासी मृतक वसीम के परिवारों की स्थिति का जायजा लिया। मालूम होगी मोहल्ला ग्रेसीगंज निवासी अल्ताफ खान और मोहल्ला गणेश चौधरी निवासी वसीम व सत्तार की पिछले दिनों सडक़ हादसे में मौत हो गई थी। मृतक अल्ताफ खान के दो छोटे बच्चे अरसलान (4) और अलीशान (8) हैं, जबकि मृतक वसीम की (6) माह की एक पुत्री है। टीम ने दोनों परिवारों के बच्चों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत चिन्हित कर लिया है। इस योजना के तहत सभी बच्चों को प्रतिमाह 2500-25...