दरभंगा, अप्रैल 4 -- लहेरियासराय। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में गत शुक्रवार को प्रेम ज्वेलर्स में हुई लूट के मामले में शनिवार को प्रोपराइटर मनोज कुमार ठाकुर ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने कहा है कि तीन अप्रैल की दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर वे अपनी दुकान प्रेम ज्वेलर्स में प्रतिदिन की तरह बैठे थे। उसी समय पांच से छह की संख्या में अपराधी दुकान में घुस गए और लूटपाट शुरू कर दी। उनके, उनके पुत्र, स्टाफ व दो ग्राहकों के विरोध करने पर अपराधी पास में रखी पिस्टल से जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही वे बुरी तरह मारपीट करने लगे। सभी को एक कोने में एकत्रित कर दुकान से लगभग 700 ग्राम सोने के जेवरात, 20 से 25 किलो चांदी के आभूषण, ग्राहक रणधीर ठाकुर के पास से नगद लगभग आठ लाख रुपये व दुकान से नगद 10 लाख लेकर सभी धमकी देते हुए...