रायबरेली, अप्रैल 12 -- रायबरेली, संवाददाता। महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर हुई लाखों रुपए की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने सात लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। आरोपी की सभी लोग एक साथ बैठकर शराब पिया और इसके बाद उसके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। महाराजगंज हिसहा गांव के रहने वाले अवध किशोर सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर घर में चोरी किए जाने का सात लोगों पर आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोग एक साथ बैठकर शराब पीने के बाद उसके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...