बेगुसराय, मार्च 7 -- गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी प्रखंड के राजवाड़ा में पागल गीदड़ के काटने से जख्मी आधे दर्जन गायों को रैबीज का चौथा टीका लगाया गया। 'हिन्दुस्तान' अखबार में 3 मार्च को छपी 'रैबीज टीका नहीं होने से पशुपालक परेशान' खबर पर संज्ञान लेकर शनिवार को निर्धारित तिथि को बरौनी पशुपालन अधिकारी डा. मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में राजवाड़ा-ठकुरीचक पहुंच टीम ने पीड़ित पशुओं का टीकाकरण किया। पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अब पांचवां टीकाकरण 21 मार्च को निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...