कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- चरवा के रतगहा गांव के एक पीड़ित की कहानी ही चौंकाने वाली है। एक आरोपी ने उस पर तीन बार हमला किया। हर बार केस दर्ज हुआ, लेकिन कार्रवाई शून्य रही। चेतावनी, शांतिभंग की कार्रवाई और चार्जशीट कोर्ट भेजने की प्रक्रिया ने आरोपी को मनबढ़ बना दिया है। पीड़ित पर हो रहे हमले पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। चरवा के रतगहा निवासी महेंद्र कुमार पुत्र मिठाई लाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 28 जून वर्ष 2025 में उस पर गांव के ही दीपक कुमार पुत्र राकेश कुमार ने अपने साथियों के साथ मारपीट की थी और धमकी दी थी। चरवा थाना में इसका केस दर्ज है। इसके बाद छह अप्रैल को दिन में 11 बजे दीपक कुमार ने अपने साथियों के साथ उसका रास्ता रोक कर बाइक रोकी। इसके बाद उसको जमकर पीटा। किसी तरह वह जान बचाकर गांव पहुंचा। इसकी भी पुलिस को तहरीर दी, क...