मुंगेर, जून 22 -- धरहरा, एक संवाददाता। दशरथपुर सुंदरडीह गांव के वायरल वीडियो प्रकरण को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दिलखुश की कथित पिटाई के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

घटना की जानकारी सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव और जन सुराज के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गोप सुंदरडीह गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा ग्रामीणों से भी बातचीत की। नेताओं ने आरोप लगाया कि, शराब बेचने और पिलाने से जुड़े विवाद को कुछ लोग जानबूझकर जातीय रंग देने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे अलग है।

निष्पक्ष जांच की मांग उन्होंने कहा कि, दिलखुश के साथ हुई मारपीट का...