गंगापार, जुलाई 2 -- मेजा थाना क्षेत्र के नीबी कुकुरकटवा गांव में 16 जून को हुए तिहरे हत्याकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी 14 दिन बाद दोबारा पीड़ित परिवार से मिलने कुकुरकटवा गांव पहुंचे। यह भी पढ़ें- मेजा तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों ने मंत्री नन्दी के साथ मुख्यमंत्री से की मुलाकातमंत्री की राहत घोषणा उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। बुधवार को पीड़ित परिवार के परिजनों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराने के बाद दूसरे दिन गुरुवार को कुकुरकटवा पहुंचे मंत्री नंदी ने भरोसा दिलाया कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार उनके खिलाफ कठोर ...