पीड़ित परिवार से मिले पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, दिया आश्वासन
कोडरमा, मई 2 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कंद्रपडीह निवासी सह पेशे से राजमिस्त्री मनोज रजक की पिछले दिनों तिलैया थाना क्षेत्र के गौशाला रोड में मकान निर्माण के दौरान तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सूचना के बाद परिजनों से शनिवार को झारखंड सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव मुलाकात करने पहुंचे। ज्ञात हो कि 29 अप्रैल को कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मनोज रजक (46 वर्ष) की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। मृतक के परिवार में पत्नी रेशमी देवी, पुत्र संदीप रजक एवं विकास कुमार रजक, तथा पुत्री रूपमणि कुमारी शामिल हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.