गंगापार, जून 26 -- मेजा क्षेत्र के नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पूर्व सांसद ने पीड़ित परिवार का दुख साझा करते हुए कहा कि इस दुखद घटना में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर यमुनापार विकास मंच के अध्यक्ष सर्वेश कुमार उर्फ बाबा तिवारी, जिला पंचायत सदस्य राजू समदरिया, राजेश तिवारी, ओपी पांडेय, अनुज शुक्ल, संत प्रसाद पांडेय, विकास शुक्ल, कार्तिक पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...