औरंगाबाद, मई 2 -- गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव में मृतक संत विश्वकर्मा के परिजनों से गोह विधायक अमरेंद्र कुमार कुशवाहा ने मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बताया गया कि 21 अप्रैल को संत विश्वकर्मा की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई थी, जबकि छह माह पहले उनके बड़े पुत्र आनंद कुमार की देवहरा पुनपुन नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि एक वर्ष के भीतर परिवार के चार पुरुष सदस्यों का असामयिक निधन हो चुका है और बेटे की गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कारण मुआवजा राशि लंबित है। विधायक ने मृतक के पुत्र अक्षत कुमार, उनकी विधवा पत्नी और मां से मिलकर सांत्वना दी तथा कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। यह भी पढ़ें- किशनगंज : पीड़ित परिवार से मिले विधायक, न्याय का दिलाया भरोसा उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुधार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.