प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने मंगलवार को चंदापुर स्थित कोल्ड स्टोर में हादसे में जान गंवाने वाले मलाक हरहर के जगदीश के परिवार से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अशफाक ने जगदीश की मां से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की फोन से बात कराई। इसी क्रम में उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाई जाने की मांग की। इसके अलावा हादसे में घायलों को 10 लाख मदद की मांग की। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी मंजू मौर्या, जिला महासचिव सुनील पांडेय, विनोद तिवारी, डॉ. अमर सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...