गिरडीह, अप्रैल 12 -- गिरिडीह। गिरिडीह प्रखंड के बदगुंदा की गरीब आदिवासी महिला बड़की देवी (पति तुडा टुडू) का सपना उस समय बिखर गया, जब अबुआ सरकार से उसे मिले सपनों के आशियाने को वन विभाग ने ढलाई होने से पहले ढाह दिया। जानकारी मिल रही है कि विभाग ने यह कार्रवाई उस समय कर दी, जब लाभुक बड़की और बदगुंदा के लोग नींद में थे। उससे पहले विभाग ने बड़की के आशियाने को मटियामेट कर दिया। सुबह होते ही कार्रवाई की यह घटना तेजी से फैली तो पीड़ित के साथ गांव भी आक्रोशित हो गया। इधर, घटना पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और एक्स पर गिरिडीह डीसी को ट्वीट कर फौरी कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया। यहां बता दें कि बदगुंदा गांडेय विधानसभा क्षेत्र के अधीन है। जिसकी विधायिका मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन हैं।इधर मुख्यमंत्री के ट्वीट से जिला प्रशासन फ...