गिरडीह, फरवरी 25 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अड़वारा पंचायत अंतर्गत जमुआरी के वकील सिंह की मौत 12 फरवरी को मलेशिया में हो गई थी। शव अभी वहीं पड़ा हुआ है। इधर मंगलवार को जेएलकेएम की एक टीम गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की एवं परिजनों को हिम्मत बंधाई। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार महतो ने बताया कि पीड़ित परिजनों को कंपनी की ओर से 13 लाख मुआवजा दिया जाएगा। डुमरी विधायक जयराम महतो ने संबंधित कंपनी से बात कर मुआवजा के लिए दबाव बनाया। इसके बाद कंपनी ने मुआवजा के रुप में 13 लाख देने पर हामी भरी है। बताया कि बहुत जल्द ही पीड़ित परिजनों के किसी एक सदस्य के खाते में मुआवजा राशि भेज दी जाएगी। उसके बाद शव लाने की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा है कि कंपनी के द्वारा मुआवजा राशि नहीं भेजे जाने पर संगठन के द्वारा आंदोलन किया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.