जौनपुर, मार्च 12 -- जौनपुर, संवाददाता। बदलापुर तहसील क्षेत्र के छंगापुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की सांड़ से टक्कर में हुई मौत के बाद शासन की ओर से उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी गई है। मृतक की पत्नी मीरा नायक के खाते में राज्य आपदा मोचन निधि से चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि भेजी गई है। जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2024 को राजेन्द्र प्रसाद अपनी पत्नी मीरा नायक के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने आए सांड़ से टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया था। मामले में क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू हुई। मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा। न्यायालय के आदेश के बाद जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने म...