गंगापार, जून 2 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को थरवई थाना के कटियाही गांव पहुंचा। तालाब में रविवार को डूब कर मृत हुए भाई बहन सचिन और मधु के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।महानगर युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह व अनुसूचित मोर्चा के गंगापार जिलाध्यक्ष आशीष भारतीया ने पीड़ित परिजनों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी लिया। कहा कि इस दुखद घड़ी में पार्टी आपके साथ है। नरसिंह और आशीष भारतीया ने मोबाइल से थाना प्रभारी थरवई से वार्ता कर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। यह भी पढ़ें- भाई-बहन की मौत के मामले में आरोपियों को पुलिस की क्लीन चिट यह भी पढ़ें- राप्ती में डूबे बच्चों के परिजनों को विधायक ने सौंपी सहायता राशि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...