हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के पीपलपोखरा में बुजुर्ग महिला को गंगा देवी पत्नी प्रेम भारती की बाघ के हमले से मौत हो गई है। विधायक बंशीधर भगत ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया को मौके पर भेजने के निर्देश दिए और पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा है। विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने प्रधान विनोद निगलटिया के साथ पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.