बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- पीड़ित परिवार को केस उठाने की धमकी दे रहा डॉन सूबे के कुख्यात भू-माफिया के खिलाफ थाने में दिया आवेदन बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रहुई थाना क्षेत्र के खाजे-एतवारसराय गांव निवासी रविता देवी ने सोहसराय में आवेदन देकर सूबे के कुख्यात भू-माफिया संजय कुमार उर्फ संतोष यादव उर्फ डॉन के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपित केस उठाने के लिए धमकी दे रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए महिला डीजीपी समेत कई अधिकारियों से गुहार लगा चुकी है। आवेदन के अनुसार छह जनवरी को उन्होंने डॉन व अन्य के खिलाफ एफआईआर करायी थी। उसे जमानत मिल गयी है। 31 जनवरी की शाम वह बाजार से अपने घर लौट रही थी। सहोखर पानी टंकी के पास आरोपित एक वाहन से उनके सामने उतरा। उसने कहा कि केस वापस ले लो, नहीं तो पूरे परिवार को जान से...