चाईबासा, अप्रैल 26 -- मझगांव। सरकार राज्य के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचा रही है। क्षेत्र में लगातार हाथी का भ्रमण हो रहा है। चाईबासा वन प्रमंडल पदाधिकारी उचित समाधान निकालने का प्रयास करें, जिससे हाथी और इंसान के बीच टकराव कम हो सके। हाथी से प्रभावित परिवार को शनिवार को सहायता राशि प्रदान करते समय उपर्युक्त बातें मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने कही। इस दौरान प्रभावित परिवार को विधायक ने चेक प्रदान किया। विधायक ने बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया कि गरीब पीड़ित परिवार को अबुआ आवास का लाभ दिया जाए।कार्यक्रम का आयोजन वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से किया गया था। मौके पर मुख्यमंत्री राहत कोष से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता सह पूर्व 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष धनुर्जय तिरिया की पत्नी को 40 हजार रुपए की सहायता राशि विधायक निर...