गढ़वा, अप्रैल 19 -- गढ़वा,, प्रतििनिधि। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर रविवार को महुलिया गांव पहुंचे। वहां वह सड़क दुर्घटना में मृत अखिलेश राम व राहुल चौधरी के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के साथ हमेशा खड़े हैं। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद किया जाएगा। सरकारी प्रावधान के अनुरूप सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।पूर्व मंत्री ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि इस दर्दनाक घटना से पूरा गांव मर्माहत है। दुख की इस घड़ी में प्रशासन कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे गांव को न दे। इस मामले में प्रशासन दमनकारी नीति नहीं अपनाए, बल्कि प्रशासन पूरे मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए कार्य करे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि विषम परिस्थित...