रामगढ़, मार्च 20 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित इमलीगाछ पंचायत में रहने वाले एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए वीर अहीर सेवा समिति आगे आई। समिति ने परिवार को ब्रह्मभोज के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर सराहनीय पहल की। समिति के सदस्यों ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि परिवार के मुखिया के आकस्मिक निधन के बाद परिजन आर्थिक रूप से काफी परेशान हैं। खासकर ब्रह्मभोज जैसे कर्मकांड के खर्च को लेकर परिवार चिंतित था और उसे वहन करने में सक्षम नहीं था। इस जानकारी के बाद समिति ने न सिर्फ परिवार को ढाढ़स बंधाया, बल्कि ब्रह्मभोज में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। इस पहल से परिवार को बड़ी राहत मिली। इस सेवा कार्य में पीसीआर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उर्फ बीरू, कन्हैया...