हाथरस, अप्रैल 2 -- हाथरस। स्थानीय जिला महिला चिकित्सालय में हुई प्रसूता और नवजात शिशु की मौत के मामले में गठित चार सदस्यीय जांच कमेटी के सामने बुधवार को पीड़ित परिवार और प्रसूता को प्रसव के लिए लेकर आने वाली आशा पेश हुए। जहां पीड़ित परिवार और आशा ने जांच कमेटी को अपने बयान दर्ज कराए। शहर के गणेशगंज निवासी ललित की एक साल पहले आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सोरई निवासी पूनम पुत्री लक्ष्मण शर्मा के साथ शादी हुई थी। बीते गुरुवार की शाम को पूनम के प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे प्रसव के लिए शहर के जिला महिला चिकित्सालय में लेकर पहुंचे थे। प्रसव के बाद पूनम ने शिशु को जन्म दिया था। लेकिन जन्म के कुछ देर बाद शिशु की मौत हो गई थी। शिशु के जन्म के बाद पूनम ने भी दम तोड़ दिया था । प्रसूता और नवजात शिशु की मौत से स्वास्थ्य कर्मियों में खलबल...