औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर के अंछा पंचायत के अंछा गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग ने चार परिवारों के आशियाने छीन लिए। इस आपदा में हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा की टीम ने पीड़ितों की मदद की। हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा की टीम ने पीड़ित परिवारों को तिरपाल, राशन सामग्री, बाल्टी, रस्सी समेत अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध कराईं। भविष्य में भी इन परिवारों को हरसंभव सरकारी और निजी सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया। इस राहत कार्य में चिंटू मिश्रा, दीपक राज, राजा कुमार, रवि पासवान, संजय राम, धर्मेंद्र यादव एवं सिकंदर कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...