लोहरदगा, मार्च 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। व्यवहार न्यायालय परिसर लोहरदगा स्थित सभाकक्ष में सड़क दुर्घटना क्लेम से जुड़े मामलों को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा, डालसा सचिव राजेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, रिसोर्स पर्सन ओरियंटल इंश्योरेंस के प्रबंधक शिव प्रकाश, रिसोर्स पर्सन जेपीएन सिन्हा, मध्यस्थ सह पैनल अधिवक्ता लाल धर्मेंद्र देव ने दीप प्रज्वलित कर किया। पीडीजे ने कार्यशाला में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं अन्य प्रतिभागियों को बताया कि सड़क दुर्घटना में सुनिश्चित मुआवजे का प्रावधान किया गया है। समय पर प्रथम दुर्घटना रिपोर्ट-एफएआर जमा करने से मुआवजा शीघ्र दिलाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवार को बता...