फतेहपुर, अप्रैल 5 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के कुरौली गांव से जुड़े कौशाम्बी सड़क हादसे के पीड़ितों से रविवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। 27 मार्च को मुंडन संस्कार कराकर प्रयागराज से लौट रहे लोगों की पिकअप गाड़ी कौशाम्बी जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोरमा के पास एक कंटेनर से टकरा गई थी। इस भीषण हादसे में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में अभी भी जारी है। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान रविवार को पीड़ित परिवारों के गांव पहुंचे और मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को...