गिरडीह, दिसम्बर 13 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो शनिवार को बगोदर प्रखंड के जरमुन्ने एवं बिहारो अंतर्गत कोल्हरिया गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत बंधाई। साथ ही हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जरमुन्ने निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी के निधन पर उन्होंने दुःख जताया एवं इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिजनों को हिम्मत बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अशोक सोनी भाजपा के वफादार सिपाही थे। उनकी आकस्मिक मौत से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। मौके पर उप मुखिया शेख मोकिम, भाजपा नेता सुदीप जायसवाल, सुखदेव राणा, राजू सिंह, मंटू गुप्ता, सोनू सिंह, अशोक महतो, संजय महतो, पिंटू सोनी, मेहीलाल सोनार, शिबू सोनी, संतोष पांडेय आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर गुजरात में बिजली करंट से मृत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.