गाजीपुर, अप्रैल 28 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया की किशोरी की मौत के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मंगलवार का गाजीपुर पहुंचा। पुलिस लाइन में डीआईजी, डीएम और एसपी से बैठक के बाद कड़ी सुरक्षा में प्रतिनिधि मंडल कटरिया पहुंचा जहां पर गांव के पंचायत भवन के बंद कमरे में प्रतिनिधि मंडल ने मृतिका के पिता सियाराम विश्वकर्मा और मां से मुलाकात कर पांच लाख की सहायता राशि सौंपी। इस दौरान परिजनों से अखिलेश यादव की तरफ से शोक संवेदना प्रकट की। प्रतिनिधि मंडल के मुलाकात के बाद सपा की ओर से अखिलेश यादव के 29 अप्रैल का कार्यक्रम को निरस्त करने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- छावनी में तब्दील रहा कटरिया, पुलिस रही मुस्तैद प्रस्तावित कार्यक्रम की कोई तिथि तय नहीं की गई है। सपा प्रमुख ...