विकासनगर, जून 25 -- सहसपुर के बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कुमार कश्यप हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिजनों ने गुरुवार को देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर न्याय और सहायता की गुहार लगाई। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यथा रखी और घटना की विस्तृत जानकारी साझा की। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नीरज कश्यप ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि 13 जून को बैरागीवाला गांव में भगवत प्रसाद के घर और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला किया गया था। इस दौरान भगवत प्रसाद के पुत्र भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- बैरागीवाला हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात ज्ञापन में बताया गया कि मृतक विनोद कुमार परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्...