कौशाम्बी, जून 11 -- टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए दिवंगत शिक्षक और शिक्षामित्र के परिवारों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। टीम के पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेकानंद के निर्देश पर कौशाम्बी की जिला एवं ब्लॉक इकाई के पदाधिकारी प्राथमिक विद्यालय निबिहा, मूरतगंज के दिवंगत प्रधानाध्यापक स्व. नारायण पांडेय और प्राथमिक विद्यालय डीहा, चायल के दिवंगत शिक्षामित्र स्व. अजय कुमार के आवास पहुंचे। टीम ने दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों का भौतिक सत्यापन कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। जिला संयोजक प्रज्ञानंद ने कहा कि किसी प्रियजन की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन संगठन का यह सहयोग परिवार और बच्च...