चंदौली, अप्रैल 17 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के चकरा गांव में अनिल यादव का रास्ता बंद किए जाने की शिकायत पर बीते बुधवार की शाम थानाध्यक्ष मय फोर्स पहुंचे। इस दौरान रास्ते का विवाद पीड़ित के साथ जमीन पर बैठकर सुलझाया। जिसकी ग्रामीणों ने काफी सराहना की। क्षेत्र के चकरा गांव के रहने अनिल यादव पुत्र बुल्लू यादव और आशीष यादव पुत्र बनारसी यादव के बीच काफी दिनों से रास्ते का विवाद चल रहा था। इस दौरान दोनों पक्ष बांस बल्ली लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इसे लेकर आये दिन तकरार और मारपीट होती थी। वही इसकी शिकायत बलुआ थाने पर पहुंची। इसके बाद अनिल यादव की तहरीर पर थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह जवानों के साथ गांव में पहुंचे और पीड़ित के साथ जमीन पर बैठकर मामले को सुलझाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष को समझा बुझाकर शांत कराया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.