संतकबीरनगर, दिसम्बर 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एक सप्ताह से अधिक का समय बीत गया, लेकिन श्रीवंश हास्पिटल में आपरेशन के दौरान प्रसूता के मौत के गुनहगार अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। समूची जांच प्रक्रिया कोतवाली से लेकर सीएमओ कार्यालय तक झूल रही है। अस्पताल का प्रबंधक और आपरेशन करने वाले दागी डाक्टर अभी तक न तो पुलिस के हत्थे चढ़े और न ही सीएमओ कार्यालय में जांच टीम के सामने उपस्थित हुए। पीड़ित परिवार की निगाहें न्याय की आस में सीएमओ कार्यालय पर टिकी हुई हैं। बीते माह 26 नवम्बर को शहर के एक निजी हास्पिटल में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के झुड़िया बाबू गांव की रहने वाली पिंकी विश्वकर्मा (40) के शव का तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.