पीड़ित ने स्वीकारा मारपीट हुई, लूट की घटना झूठी
कानपुर, फरवरी 17 -- चकेरी, संवाददाता। श्याम नगर में सोमवार की देर शाम बाइक सवार युवक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि बाइक सवार चार युवकों ने पीड़ित समेत उसेक साथी को पीटकर आठ लाख की नकदी से भरा बैग लूट लिया है। पुलिस ने पीड़ित से गहनता से पूछताछ की तो युवक ने केवल बाइक टकराने के बाद मारपीट की घटना होने की बात स्वीकार की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना से घबराहट और मानसिक तनाव में उसने लूट की झूठी सूचना दी थी। वहीं पुलिस अब मारपीट की घटना को लेकर फुटेज से जांच पड़ताल कर रही है। श्याम नगर के शताब्दी उद्यान के पास बीते सोमवार की देर शाम बाइक सवार युवक यशोदा नगर निवासी मोहम्मद वासिद और उसके साथी अरशद को दो बाइक में सवार चार युवकों ने बुरी तरह से पीटा था। पुलिस ने इलाज के बाद वासिद से पूछताछ की तो उसने मारपीट के बाद आठ लाख नकदी से भरा बैग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.