कानपुर, जून 5 -- कानपुर, संवाददाता। फजलगंज में पुरानी रंजिश में आरोपितों ने रंजीत नगर रेलवे लाइन निवासी आयुष उर्फ राजा बक्शी को पीटकर मरणासन्न कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपितों पर मारपीट की मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद शुक्रवार को पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय जाकर मामले की शिकायत की। साथ ही घटना से संबंधित वीडियो दिखाया। जिस पर उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आदेश दिया। आयुष उर्फ राजा के अनुसार सोमवार देर रात चेन फैक्ट्री चौराहे पर पुरानी रंजिश में राहुल राजपूत उर्फ नन्हू, अजय राजपूत और सनी यादव उर्फ भेड़िया ने उन्हें लाठी-डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया। आरोप है कि पुलिस मारपीट की मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया। फजलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर ...