कन्नौज, फरवरी 26 -- इंदरगढ़। क्षेत्र के चंदौआ गांव में बुधवार को बिजली करंट लगने से इंजीनियर अखिलेश की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर तिर्वा के विधायक कैलाश राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक मोबाइल पर इंदरगढ़ की थानाध्यक्ष नीलम सिंह और तिर्वा के एसडीओ सतीश चंद्र निषाद से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बिजली विभाग की लापरवाही का जिक्र किया था, लेकिन पुलिस ने उसे हटवा दिया। इस शिकायत पर विधायक ने थानाध्यक्ष को फोन कर तहरीर में बदलाव को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गलत मुकदमा दर्ज न किया जाए और लापरवाही का उल्लेख क्यों हटाया गया, इसकी जवाबदेही तय हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.