पूर्णिया, जून 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित को ठगी के 16 हजार 800 रुपये वापस कराए। पीड़ित की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी झील टोला रोड रिकाबगंज निवासी बसंत कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने साईबर थाना में साईबर ठगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने ठगी के रुपये की बरामदगी करते हुए इसे पीड़ित को वापस करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...