प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खागल निवासी दुर्गेश शर्मा मुंबई में रहता है। पड़ोसियों ने उसे फोनकर बताया गया कि उसके घर का ताला टूटा है। वह परिवार समेत घर लौटा। देखा तो घर में चोरी हुई थी। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस जांच के नाम पर उसे दौड़ाती रही। मंगलवार शाम तहरीर पर हुई कार्रवाई की जानकारी करने के लिए अपनी पत्नी के साथ पुलिस चौकी गया। आरोप है कि उसे देखते ही चौकी इंचार्ज गालियां देने लगे और उसे चौकी से भगा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.