संतकबीरनगर, जून 23 -- बघौली, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद सोमवार को कोलकी चमरसन गांव पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात किए। पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाया और हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।न्याय की लडाई में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने मृतक आनंद के घर पहुंच कर परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और निंदनीय घटना है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वह हर स्तर पर प्रयास करेंगे।उन्होंने प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार परिवार...