अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की मदद राज्य आपदा राहत कोष से किए जाने के संबंध में सांसद सतीश गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। सांसद ने पत्र में लिखा है कि अलीगढ़ में लगातार दिनों से हो रही बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल गिरने व पानी में डूबने से बर्बाद हो गई है। किसानों पर खेती के अलावा परिवार का भरण-पोषण करने का अन्य कोई साधन नहीं होता है। लगातार हुई बारिश से किसानों को काफी हानि हुई है। ओलों के प्रभाव से दाने झड़कर नष्ट हो गए हैं। ज्यादातर फसल पककर तैयार थी और किसान उसकी कटाई की तैयारी में था। किसानहित में टीम गठित कर सर्वे कराकर राज्य आपदा राहतकोष से किसानों की सहायता कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...