रामगढ़, फरवरी 26 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के गोला थाना के समीप भीड़ की ओर से किए गए जानलेवा हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को हिन्दू जागरण मंच रामगढ़ सहित विभिन्न हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित ऋतिक दांगी से मुलाकात कर घटना की कड़ी निंदा की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का मांग किया। प्रतिनिधिमंडल ने गोला थाना पहुंचकर मामले की जांच कर स्थिति की जानकारी लेने ली। थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में केस के जांच अधिकारी से फोन पर बातचीत की गई। जिसमें घटना से संबंधित धाराओं और कार्रवाई पर चर्चा हुई। हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सत्यजीत चौधरी ने बताया कि वह पीड़ित ऋतिक दांगी से उसके आवास पर मिलकर आए हैं और फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि भीड़ की ओर से पेट और कंधे पर किए गए गंभीर हमले से उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.