पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर नया सवेरा अभियान
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर। मानव व्यापार, बाल श्रम, रेड लाइट एरिया व आर्केस्ट्रा ग्रुप से मुक्त कराए गए पीड़ितों के पुनर्वास के लिए पुलिस ने नया सवेरा अभियान-2.0 शुरू किया है। पुलिस मुख्यालय व एसएसपी के निर्देश पर मानव तस्करी विरोधी इकाई द्वारा इनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मानव तस्करी विरोधी इकाई ने पिछले दिनों गरहां ओपी की टीम के साथ छापेमारी कर दो महिलाओं को रेस्क्यू किया। इसमें दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। मुशहरी थाना की पुलिस के साथ छापेमारी कर चार बच्चों को रेस्क्यू किया गया। मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। नगर थाना की पुलिस के साथ छापेमारी कर चार व मोतीपुर थाना की पुलिस के साथ छापेमारी कर चार बच्चों को रेस्क्यू किया गया। यह भी पढ़ें- नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराने में प्राथमिकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.