लखीमपुरखीरी, मई 30 -- भीखमपुर। गांव कारी बडेरी में हुई भीषण अग्निकांड की घटना में कई परिवारों के 50 आशियाने जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में शासन एवं प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है। सुजीता कुमारी ने मौके पर ही अधिकारियों से वार्ता करते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने से चर्चा कर आग से हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए प्...