कन्नौज, अप्रैल 18 -- सकरावा क्षेत्र के ग्राम शरीफपुर की पीडि़ता विधवा ने शासन-प्रशासन को पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़ता का आरोप है कि एक हादसे में पति की मौत के बाद हुए समझौते में तय की गई रकम उसे नहीं दी गई है। पीडि़त ने तय रकम को दिलाए जाने की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। शरीफपुर निवासी विधवा वंदना देवी ने बताया कि पांच साल पहले 11 अक्टूबर 2021 की सुबह गांव के ही धीरेन्द्र सिंह उनके घर आए और उसके पति को बहला-फुसलाकर अपने निजी नलकूप पर ले गए। वहां उन्होंने उसके पति से बिजली के तार जोडऩे को कहा। यह भी पढ़ें- बिजली ठीक करने खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत, छह घंटे लटका रहा शव बिजली आने की बात कहने पर भी उन्हें पोल पर चढ़ा दिया गया, जिससे करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान ...