बांदा, फरवरी 2 -- अतर्रा संवाददाता। कस्बा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालथोक अतर्रा निवासी महिला ने एक युवक पर रात में घर में घुसकर गाली-गलौज करने, जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर की है। इस पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ हैl पीड़िता ने दी गई तहरीर में कहा कि 27 जनवरी की रात घर में सो रही थी, तभी गांव का ही अरविंद पुत्र जानकीप्रसाद वर्मा उनके घर पहुंचा। आरोपी छत के रास्ते घर के अंदर घुस आया। पीड़िता बच्चों को लेकर एक कमरे में बंद हो गई, इसके बावजूद आरोपी दरवाजे के बाहर बैठकर गाली-गलौज करता रहा। शारीरिक संबंध बनाने की बात कहता रहा। महिला का कहना है कि आरोपी ने धमकी दी कि यदि दरवाजा नहीं खोला तो वह इज्जत खराब कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.